फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए कई राज्यों से आगे निकला 'नेपाल', सूची में सबसे नीचे गोवा

Mon, 13 Jul 2020 09:13 PM IST
Rohit Ojha जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
विज्ञापन
भारतीय सेना दिवस - फोटो : PTI
विज्ञापन

पड़ोसी देश 'नेपाल' के युवा, भारतीय सेना में भर्ती होने का जज्बा पाले हैं। पिछले तीन साल के दौरान हुई इंडियन आर्मी की भर्ती में नेपाल ने लगभग आधे भारतीय राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। गोवा एकमात्र ऐसा राज्य है जो सेना भर्ती में सबसे पीछे रह गया है। अगर पिछले तीन साल की बात करें तो 2016-17 में गोवा से केवल 16 युवक सेना में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन


इससे अगले साल यह संख्या घटकर एक रह गई। पिछले साल वहां पर महज दो युवा ही सेना ज्वाइन कर सके हैं। दूसरी ओर इन तीन वर्षों में नेपाल के क्रमश: 1724, 1049 और 2502 युवाओं ने इंडियन आर्मी ज्वाइन की है। भारतीय राज्यों में उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब-चडीगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तराखंड टॉप 6 स्टेट में शामिल हैं।

 
देश   2016-17 2017-18 2018-19
नेपाल 1724  1049     2502

ये हैं वे राज्य, जो इंडियन आर्मी की भर्ती में 'नेपाल' से पिछड़ गए
भारतीय राज्य   2016-17  2017-18   2018-19
गोवा    16      01      02
सिक्किम        39          109     227
त्रिपुरा      89 55 69
नागालैंड      112     103 122
मेघालय   86     75    89
मणिपुर 247  400  311
 उड़ीसा   642    737    474
झारखंड   687   925 663
दिल्ली       798     166 167
अरुणाचल प्रदेश    156        217   195
असम      829         900       631
छत्तीसगढ़   817     606     372
तेलंगाना   515     643 693
आंध्रप्रदेश    1389     1431 1301
गुजरात, दादर नगर हवेली
विज्ञापन

दमन एवं द्वीप
 1257 728 1346

इन राज्यों में हुई सबसे ज्यादा भर्ती
राज्य   2016-17 2017-18   2018-19
उत्तरप्रदेश 6245  6339   6322
राजस्थान 4658 4298     4172
पंजाब चंडीगढ़  4618    4991   5846
महाराष्ट्र 3980  3836     4050
हरियाणा 3538     3634   3210
उत्तराखंड  3360 2384     3222



अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं: रक्षा राज्य मंत्री
रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक के अनुसार, भर्ती संगठन देश के प्रत्येक जिले को कम से कम एक बार कवर करने का प्रयास करता है। इसके लिए भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाता है। भर्ती रैली के स्थान का निर्धारण सिविल प्रशासन के साथ परामर्श कर सेना भर्ती कार्यालय के क्षेत्राधिकार के तहत आने वाले जिलों में से किया जाता है।

18 जुलाई 2015 से सेना की भर्ती प्रक्रिया को खुली भर्ती प्रणाली से बदलकर ऑनलाइन प्रक्रिया में तबदील कर दिया गया है। अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद उन्हें बैच में बुलाया जाता है। 2016-17 में 54815  रिक्तियां थीं, जिनमें से 52086 पदों को भरा गया है। इसे अगले वर्ष 52839 रिक्तियां थीं।इनमें से 49438 स्थान भरे गए ।गत वर्ष 57266 स्थान खाली थे, जिनमें 53381 पदों पर भर्ती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें