फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले- हमारी कसरत से पड़ोसी को डरना नहीं चाहिए

Sun, 09 Oct 2016 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में पीएम मोदी ने 15 खंडों के दीनदयाल संपूर्ण वाड़्मय का विमोचन किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर पंडित दीनदयाल के व्यक्तित्व के बारे विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा पंडित जी की दूरदृष्टि बहुत आगे तक थी। आज वे खतरे मुंह बाए खड़े हैं, जिनकी आशंका पंडित जी ने जताई थी। पीएम मोदी ने कहा कि देश में विपक्ष का कॉन्सेप्ट पंडित जी ने ही शुरू किया। उन्होंने मजबूत संगठन बनाकर कांग्रेस का विकल्प तैयार किया।

पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि अगर कोई सुबह उठकर कसरत करता है तो पड़ोसी को इससे डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कसरत खुद के स्वास्थ्य के लिए की जाती है।
विज्ञापन

  Agar subha ghanta bhar koi exercise karta hai to padosi ko darne ki zrurt nhi ki wo mere liye kr rha h,wo apne swasthya ke liye karta hai:PM pic.twitter.com/XbKCcbaTtV — ANI (@ANI_news) October 9, 2016
विज्ञापन

देश के लिए उपयोगी दीनदयाल का लिखा साहित्य

- फोटो : File Photo
पीएम ने कहा कि दीनदयाल हमेशा कहते थे कि देश की सेना सबसे मजबूत और सामर्थ्यवान होनी चाहिए, तभी देश सामर्थ्यवान बनेगा। उन्होंने कहा कि पंडित जी कहते थे कि देश की अर्थव्यव्स्था का खाका तैयार करते वक्त गरीबों और वंचितों को ध्यान में रखना चाहिए।  इसी विचार पर भाजपा काम कर रही है और दीनदयाल के जन्मशती वर्ष को 'गरीब कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है। 

पीएम ने कहा कि पंडित जी देश की विभिन्नता को देश की अमानत मानते थे। पीएम ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन इतनी सादगी भरा था कि वे जब ट्रेन में यात्रा करते थे तो लोग उन्हें पहचान नहीं पाते थे।

पंडित दीनदयाल ने पाकिस्तान, चीन, बौद्ध धर्म, तकनीक, भारतीय अर्तव्यवस्था, महिलाओं, श्रीकृष्ण और भारतीय संस्कृति पर जमकर लिखा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें