आईएस संदिग्ध नासिर बेन के खिलाफ कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। इसमें बताया गया है कि महाराष्ट्र के परभणी का रहने वाला नासिर ऑनलाइन सेक्स स्लेव की तलाश करते हुए आईएस के संपर्क में आया। जांच एजेंसी के मुताबिक, नासिर के सेक्स स्लेव के प्रति झुकाव ने ही उसे आईएस के जाल में फंसा दिया।
चार्जशीट में नासिर द्वारा इस्तेमाल किए गए इंटरनेट और उसकी चैट की जानकारी भी दी गई है। एटीएस ने नासिर द्वारा इस्तेमाल किए गए कई ई-मेल एड्रेस भी बताए हैं। अधिकारियों के मुताबिक नासिर इनके जरिए ही आईएस हैंडलर से संपर्क करता था।
नासिर इंटरनेट पर सेक्स स्लेव की जानकारियां तलाश करता, उनकी वीडियो और फोटोज भी देखता था। इस तरह से घंटों लैपटॉप पर बिजी रहने की आदत उसकी पत्नी को भी परेशान करने लगी थी, जिसका उसने विरोध भी किया था।