महिला अपने अंडरगारमेंट को सुखाने के लिए तार पर रोज डालती थी, लेकिन डालने के बाद कपड़े गायब होने से हैरान थी। उसने बात को ऐसे ही जाने दिया, यह सब आठ महीने तक चला।
गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति आठ महीने से पड़ोस में ही रहने वाली महिला के अंडरगारमेंट चुरा रहा था। महिला ने व्यक्ति को पकड़ने के लिए अपना मोबाइल गुप्त तरीके से रख दिया, इसके बाद चोरी करने की घटना मोबाइल में कैद हुई और पूरा मामला सामने आ गया। लेकिन बात यहीं नहीं रुकी जब महिला ने उससे इस बारे में पूछा तो व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कपड़े तार से हो जाते थे गायब
घटना अहमदाबाद के एक इलाके धंधुका तालुका के एक पच्छम गांव की है। महिला के मुताबिक मामला 27 जून को उजागर हुआ। महिला की उम्र 30 साल है तो वहीं व्यक्ति 31 साल का है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि महिला अपने अंडरगारमेंट को सुखाने के लिए तार पर रोज डालती थी, लेकिन डालने के बाद कपड़े गायब होने से हैरान थी। उसने बात को ऐसे ही जाने दिया, यह सब आठ महीने तक चला।
चोर को पकड़ने के लिए चुपके से लगा दिया कैमरा
जब वह यह पता नहीं कर पाई उसके कपड़े कहां गायब हो जाते हैं तो उसने चोर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक फोन गुप्त तरीके से छुपा दिया, जिसके बात 26 जून को पता चला कि उसका पड़ोसी ही खुलेआम उसके अंडरगारमेंट चुरा रहा है। जिसके बाद महिला उस आदमी से भिड़ गई और झड़प शुरू हो गई। आरोपी ने महिला के मारपीट कर डाली।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में खूब हुई मारपीट
शोरगुल सुनने के बाद महिला के घरवाले भी लाठियों से लैस होकर वहां आ गए। बाद में आरोपी व्यक्ति के रिश्तेदार ने भी जवाबी कार्रवाई में महिला के परिवार पर जवाबी हमला कर दिया। धंधुका पुलिस के इंस्पेक्टर पीएन जिजुवाडिया ने कहा कि मारपीट में लगभग दस लोग घायल हो गए।
आगे पुलिस ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों से 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इंस्पेक्टर ने कहा कि हमने महिला के घरवालों के खिलाफ शांतिभंग के लिए एक एफआईआर दर्ज की है और आरोपी व्यक्ति और उसके नौ रिश्तेदारों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और दंगा करने के लिए एफआईआर दर्ज की है।