Congress: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने निशाना साधा।पार्टी के नेता जयराम रमेश ने कहा कि यही सम्मान भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी मरणोपरांत मिला था और इसके लिए उन्हें कोई कोशिश नहीं करनी पड़ी थी। पढ़िए रिपोर्ट-
कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। यह तब हुआ, जब पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से नवाजा गया। कांग्रेस ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी यह सम्मान मिला था। लेकिन उन्हें यह मरणोपरांत मिला था। इसके लिए उन्हें कोई कोशिश नहीं करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए यह सम्मान दिया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने यह पुरस्कार पीएम मोदी को सौंपा।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने क्या कहा?
एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया था कि पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय नेता हैं। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, और नेहरू को यह सम्मान मरणोपरांत मिला था, बिना किसी प्रयास के।
सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, आज सुबह मुझे स्नेह के साथ इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। यह करोड़ों भारतीयों का सम्मान है। यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं और भारत व इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और गहरे संबंधों का सम्मान है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी के हवाले से कहा, मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया सरकार और यहां के लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं।
कब हुई बितांग आदिपूर्णा पुरस्कार की शुरुआत?
'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' सम्मान की शुरुआत वर्ष 1959 में हुई थी। यह इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण योगदान दिया हो।