फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले, 'कश्मीर समस्या नेहरू की देन'

Thu, 30 Jun 2016 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
'कश्मीर समस्या नेहरू की ऐतिहासिक भूल' - फोटो : getty
विज्ञापन
नई दिल्ली में जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में बुधवार को नेहरू स्मृति संग्रहायल एवं पुस्कालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर कश्मीर समस्या का ठीकरा फोड़ा। कश्मीर समस्या को शाह ने नेहरू की ऐतिहासिक भूल करार दिया। 
विज्ञापन


शाह ने 1948 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार की संघर्ष विराम घोषणा की निंदा की। शाह ने कहा कि जब पाकिस्तान के कबाइली हमलावरों को कश्मीर से खदेड़ा जा रहा था, उस वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री ने संघर्ष विराम की घोषणा नहीं की होती तो आज कश्मीर का मुद्दा होता ही नहीं।

शाह ने दुख जताते हुए कहा कि नेहरू ने संघर्ष विराम का फैसला अपनी छवि सुधारने के लिए किया था, लेकिन नतीजा ये हुआ कि कश्मीर का एक हिस्सा आज पाकिस्तान के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुखर्जी न होते तो कोलकाता भारत में नहीं होता'

अमित शाह - फोटो : amar ujala
समारोह में शाह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के देश के प्रति किए गए कार्यों और बलिदान पर भी प्रकाश डाला। शाह ने ये भी कहा कि अगर जांच की गई होती तो पता चलता की मुखर्जी की मौत एक हत्या थी।

शाह ने कहा कि बंगाल में हिंदुओं से जुड़ी समस्याओं को उठाने में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बड़ी भूमिका निभाई, यही नहीं, कोलकाता अगर भारत हिस्सा है तो इसका श्रेय भी मुखर्जी को ही जाता है। 

शाह के मुताबिक आजादी के वक्त कांग्रेस नेतृत्व में ज्यादातर लोग उम्रदराज थे और आजादी के लिए बेचैन थे। अगर उन्होंने जल्दबाजी नहीं की होती तो भारत का विभाजन नहीं होता। बंगाल के साथ भी मामला बिगड़ता, इससे पहले ही युवा मुखर्जी ने उसे बचा लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें