फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर की लापरवाही: वीरेंद्र के बदले बेवजह कर दी बुजुर्ग विजेंद्र की सर्जरी

Sat, 21 Apr 2018 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। वहां जिस मरीज की सर्जरी होनी थी, उसकी जगह दूसरे की सर्जरी कर दी गई। परिजनों ने शुक्रवार को मामले की सूचना सिविल लाइंस थाने को देकर काफी हंगामा किया। वहीं अस्पताल के एमएस अजय बहल ने ऐसे किसी मामले से साफ इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र नामक मरीज के पैर की सर्जरी होनी थी, लेकिन डॉक्टरों ने विजेंद्र त्यागी नामक शख्स की सर्जरी कर दी, जबकि उसे इसकी जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन


पीड़ित के बेटे अरुण त्यागी ने बताया कि वह गाजियाबाद में लोनी के मंडोला में रहते हैं। उनके पिता किसान हैं, अरुण खुद मेट्रो में काम करते हैं। 17 अप्रैल को उनके पिता का 8 बजे ट्रोनिका सिटी में एक्सीडेंट हो गया, वह बाइक पर थे। पिता की आंखों पर ट्रक की रोशनी की चमक पड़ी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजन उन्हें हादसे के करीब 2 घंटे बाद 10 बजे सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। 

डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर सिर में सात टांके लगाए। बृहस्पतिवार को अस्पताल से उनकी छुट्टी होनी थी। अरुण का आरोप है कि बृहस्पतिवार को वीरेंद्र नामक मरीज भी आया, जिसके पैर में रॉड पड़नी थी। डॉक्टर गलती से उसकी जगह उनके पिता को ले गए और उनके पैर का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद मां विमला को बाहर जाने को कहा। अरुण का कहना है कि उनके पिता को पैर में कोई चोट नहीं थी।
विज्ञापन


पीड़ितों को पता ही नहीं चला क्या हुआ

सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ कि विजेंद्र त्यागी डॉक्टरों को यह नहीं बता पाए कि उनके पैर की सर्जरी नहीं होनी है। उन्हें पहले सुन्न होने का इंजेक्शन दिया गया, फिर बेहोश कर दिया गया। 
विज्ञापन


डॉक्टर देते रहे दिलासा 

मामले की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर उसे दिलासा देते रहे। जानकारी के मुताबिक देर शाम को डॉक्टरों ने इस मामले में समझौता करने की भी कोशिश की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें