फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल, 27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल; 21 जून को पुनर्परीक्षा

Sat, 23 May 2026 01:13 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट-यूजी 2026 उम्मीदवारों के लिए फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र 27 मई तक बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं। 3 मई की परीक्षा अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द हुई थी। अब पुनर्परीक्षा 21 जून को होगा और इसके लिए कोई नया शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। एजेंसी ने शुक्रवार को एक विशेष ऑनलाइन सुविधा शुरू की, जिसके जरिए छात्र अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं। यह सुविधा 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Nashik Case: TCS में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल? NCW ने 127 यूनिट्स में अलग कमेटी बनाने का दिया आदेश

फीस वापसी के लिए NTA ने जारी किया नोटिस
एनटीए ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि नीट-यूजी 2026 के उम्मीदवार आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करके 'फीस रिफंड' लिंक के जरिए अपनी बैंक डिटेल भर सकते हैं। छात्रों को अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक का नाम, अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड जैसी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा, सही जानकारी सुनिश्चित करने के लिए छात्र चाहें तो कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


सावधानी से भरें बैंक डिटेल, दोबारा नहीं सकेगा बदलाव
एजेंसी ने साफ कहा है कि एक बार जमा की गई बैंक डिटेल अंतिम मानी जाएगी और बाद में उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। साथ ही एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे नीट-यूजी 2026 परीक्षा शुल्क के लिए किसी तरह का चार्जबैक रिक्वेस्ट न करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Cockroach Janta Party: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक; CJP का बैकअप अकाउंट मेटा ने हटाया

21 जून को कराई जाएगी नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा
दरअसल, 3 मई को आयोजित होने से पहले नीट-यूजी 2026 परीक्षा को परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की थी कि नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को कराई जाएगी। एनटीए पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पुनर्परीक्षा के लिए छात्रों से कोई नया परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही पहले जमा की गई फीस भी उम्मीदवारों को वापस की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें