फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी-2021: दुबई में भी बनाया परीक्षा केंद्र, कुवैत में पहले से बनाया जा चुका है सेंटर

Thu, 22 Jul 2021 10:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीट यूजी-2021 के लिए शिक्षा मंत्रालय ने इस बार दुबई में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया है। 
 
विज्ञापन
नीट यूजी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नीट यूजी-2021 के लिए दुबई में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया है। ऐसा एक केंद्र कुवैत शहर में पहले बनाया जा चुका है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा यह परीक्षा 12 सितंबर को ली जाना है। 

विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसी माह मंत्रालय ने घोषणा की थी कि पहली बार यह परीक्षा कुवैत में भी आयोजित की जाएगी। इसका मकसद मध्य पूर्व के देशों में मौजूद भारतीय विद्यार्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर देना है। 

एचआरडी सचिव अमित खरे ने विदेश मंत्रालय के सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि एनटीए ने इस साल खाड़ी देशों में एक और परीक्षा केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। वर्ष 2021 की नीट यूजी परीक्षा के लिए कुवैत में एक केंद्र स्थापित किया जा चुका है। इस तरह खाड़ी देशों में इस बार नीट के दो केंद्र हो गए हैं। खरे ने अपने पत्र में विदेश सचिव से आग्रह किया कि खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय को इन परीक्षा केंद्रों के बारे में उपयुक्त ढंग से सूचित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


इस बार 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
इस बार नीट यूजी 13 भाषाओं में होगी। ये भाषाएं हैं- हिंदी, पंजाबी, असम, बंगाली, उड़िया, गुजराती, मराठी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड, तमिल, उर्दू व अंग्रेजी। इनमें पंजाबी व मलयालम नई भाषाएं हैं, जिनमें नीट होगी। 

198 शहरों में होगी नीट
बता दें, पहले यह परीक्षा 1 अगस्त को होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 12 सितंबर को आयोजित करने का फैसला किया गया। पिछले साल नीट 155 शहरों में परीक्षा हुई थी, लेकिन इस बार 198 शहरों में यह होगी। पिछले साल भी यह कड़े कोरोना प्रोटोकॉल के बीच 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। पिछले साल कुल 13.66 लाख परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए थे। इनमें से 7,71,500 पास हुए थे। 

नए प्रारूप में होगी परीक्षा
बता दें, राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा, नीट-2021, इस साल एक नए प्रारूप में आयोजित की जाएगी। दरअसल महामारी के दौरान विद्यालयों को बंद करने और ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की वजह से हुए छात्रों के शैक्षणिक नुकसान की भरपाई करने के लिए कक्षा 12वीं के छात्रों के वर्तमान पाठ्यक्रम को घटा दिया गया था। इसलिए इस साल, परीक्षा संरचना में एकरूपता लाने के लिए एनटीए ने नीट के मौजूदा पैटर्न में बदलाव किए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें