फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर बोले संदीप दीक्षित, कांग्रेस की विचारधारा भूल गए लोग

Sun, 12 Mar 2017 11:15 AM IST
amarujala.com-presented by - संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी को मिले स्‍पष्ट जनादेश ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। उत्तराखंड में बीजेपी ने सत्ताधारी कांग्रेस का सफाया कर पार्टी को करारी मात दी है। दोनों राज्यों में मिली शिकस्त के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है तो वहीं पार्टी में लोकतंत्र की भी बात जाहिर ‌की है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे कांग्रेस नेता संदीप दी‌क्षित ने दो राज्यों यूपी और उत्तराखंड में मिली हार के बाद इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

संदीप दी‌क्षित ने कहा है कि पार्टी की इस हार को हर बार की तरह सामान्य तौर पर नहीं लिया जा सकता है। दीक्षित ने कहा है कि 'हमें समझने की जरूरत है कि कांग्रेस की विचारधारा क्या है।
विज्ञापन


2004 में हम यह समझाने में कामयाब हुए थे। मुझे लगता है कि 2009 से 2014 के बीच में हम कंफ्यूज हो गए।' उन्होंने कहा कि 'मैं किसी एक नेता की बात नहीं कर रहा हूं लेकिन कांग्रेस की विचारधारा क्या है ये बहुत कम लोग जानते हैं।
विज्ञापन

राहुल टीम पर साधा निशाना, पार्टी लोकतंत्र का उठाया सवाल

संदीप दीक्षित ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कोर टीम पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधा। दीक्षित ने कहा कि पार्टी केवल चार-पांच लोगों की नहीं होती है। पार्टी में और लोगों को भी लाना होगा।

वहीं उन्होंने पार्टी में लोकातांत्रिक परंपरा को मजबूत करने की भी बात कही। मालूम हो कि शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित आमतौर पर पार्टी के भीतर विरोधी स्वर उठाने के लिए चर्चाओं में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें