फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के विदेश दौरे: 2021-2024 तक खर्च हुए करीब 295 करोड़; 2025 में पांच देशों के दौरे पर आया इतना खर्च

Thu, 24 Jul 2025 10:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर 2021 से 2024 तक लगभग 295 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि 2025 में अब तक पांच देशों की यात्राओं पर 67 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए। कुछ देशों की यात्राओं के बिलों का निपटान अभी जारी है। सबसे महंगी यात्रा फ्रांस की रही, जिस पर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर 2021 से 2024 के बीच कुल 295 करोड़ रुपये के करीब खर्च हुए। वहीं, 2025 में अब तक पांच देशों अमेरिका, फ्रांस, थाईलैंड, श्रीलंका और सऊदी अरब की यात्राओं पर 67 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आया है। सरकार की ओर से साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी राज्यसभा में दी। हालांकि, 2025 में मॉरीशस, साइप्रस, कनाडा, क्रोएशिया, घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जैसे देशों की यात्राओं पर खर्च की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। इन यात्राओं के आगे लिखा गया है- बिलों का निपटान जारी है, कुल खर्च अभी उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- भारत में तरक्की का सबसे बड़ा राज अंग्रेजी शिक्षा, फिर ये दलित-आदिवासियों को क्यों नहीं मिलती
विज्ञापन


इनमें से सबसे महंगी यात्रा फ्रांस की रही, जिस पर 25.59 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसके बाद अमेरिका यात्रा का खर्च 16.54 करोड़ रुपये रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 से 13 फरवरी, 2025 के बीच फ्रांस और अमेरिका की यात्रा की थी, जहां उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और एआई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। अमेरिका में उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की।

2025 में अब तक की अन्य यात्राओं का खर्च इस प्रकार रहा- थाईलैंड (4.92 करोड़), श्रीलंका (4.46 करोड़), सऊदी अरब (15.54 करोड़ रुपये)। पिछले वर्षों में हुआ कुल खर्च- 2024 में करीब 109 करोड़ रुपये, 2023 में करीब 93 करोड़ रुपये, 2022 में 55.82 करोड़ रुपये और 2021 में करीब 36 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 2021 में मोदी ने बांग्लादेश (एक करोड़), अमेरिका (19.63 करोड़), इटली (6.90 करोड़) और ब्रिटेन (8.57 करोड़) की यात्राएं की थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक; हिंदू-मुस्लिम संवाद शुरू करने पर जताई सहमति

2022 की यात्राओं में जर्मनी (9.44 करोड़), डेनमार्क (5.47 करोड़), फ्रांस (1.95 करोड़), नेपाल (80 लाख) और जापान (8.68 करोड़) शामिल थे। इसके अलावा, एक अन्य तालिका में सार्वजनिक कार्यक्रमों, उपस्थित लोगों की संख्या, विज्ञापन और प्रसारण पर खर्च का विवरण भी दिया गया। उदाहरण के लिए, 2023 में मिस्र यात्रा के दौरान विज्ञापन और प्रसारण पर 11.90 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें