पठानकोट आतंकी हमले के दौरान संवेदनशील सूचनाओं का प्रसारण करने के मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया का प्रसारण एक दिन बंद करने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने यह कार्रवाई एक अंतर मंत्रालयी समिति की सिफारिश पर की है। समिति का गठन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया था।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार समिति ने अपनी जांच में पाया है कि 'एनडीटीवी इंडिया' ने पठानकोट में वायुसेना बेस पर आतंकी हमले के दौरान महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक रूप से संवेदनशील सूचनाओं का प्रसारण किया था। समिति की सिफारिश पर मंत्रालय ने केबल टीवी नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए पूरे देश में एक दिन के लिए चैनल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में चैनल को 9 नवंबर 2016 को रात 12:01 बजे से 10 नवंबर 2016 को रात 12:01 बजे तक प्रसारण बंद रखने को कहा गया है। आतंकी हमले की कवरेज के मामले में किसी चैनल के खिलाफ की गई यह अपनी तरह की पहली कार्रवाई है। इस आशय के मानदंडों को पिछले साल अधिसूचित किया गया था। इस मामले में पक्ष जानने के लिए चैनल से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मामला चैनल द्वारा पठानकोट आतंकी हमले के प्रसारण से जुड़ा हुआ है। समिति का मानना है कि इस तरह की संवेदनशील जानकारियों का लाभ उठाकर आतंकी सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा ही नहीं, बल्कि नागरिकों और जवानों की जान को भी क्षति पहुंचा सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि जनवरी में आतंकी हमले के दौरान तथाकथित तौर पर चैनल ने एयरबेस में गोला-बारूद के भंडारण की जानकारी का खुलासा किया था। इसके साथ ही चैनल ने मिग, लड़ाकू विमानों, रॉकेट लॉचर, मोर्टार, हेलीकॉप्टर और फ्यूल टैंक आदि की जानकारी का प्रसारण किया था। ऐसे में आतंकी और उनके हैंडलर सूचनाओं का लाभ उठाकर भारी नुकसान पहुंचा सकते थे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चैनल ने जो कंटेंट प्रसारित किया था वह मानदंडों का उल्लंघन था। इस मामले में चैनल को जनवरी में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब में चैनल ने कहा था कि यह सिर्फ व्यक्तिपरक व्याख्या का मामला है और उसने जिन सूचनाओं का प्रसारण किया था वह पहले से ही प्रिंट, इलेक्ट्रिॉनिक और सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक हो चुके थे। बहरहाल, समिति ने कहा है कि चैनल ने गोला-बारूद रखे जाने के सही स्थान के साथ ही इस बात का भी खुलासा कर दिया था कि आतंकी किस स्थान पर छिपे हैं, कहां स्कूल है और कहां रिहायशी इलाका। समिति का कहना है कि चैनल द्वारा ऐसा करना गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है।
Modi said don't repeat Emergency. His Min says asking questions is anti national. NDTV banned for a day. If this... https://t.co/90jpsSGijh
— AISA (@AISA_tweets) November 3, 2016
Letting ISI men visit whole Pathankot Airbase in the name of investigation was not dangerous but NDTV is
— Mukesh Mittal (@hallagullaboy) November 3, 2016
Punishing @ndtv for Pathankot coverage, is like instilling fear in media houses to toe the Govt line. Either lick our boots or go off air.
— Mehek (@MehekF) November 3, 2016
NDTV may be off air on 9th Nov 2016.
Allegation: NDTV revealed sensitive info during Pathankot Coverage.
Is it good for Indian democracy?
— Akash Soni (@Akashtv1) November 3, 2016
NDTV banned for 1 day over Pathankot coverage. NDTV deserves Serious Punishment, Last time, NDTV also got notice from Govt on Yakub coverage
— Anshul Saxena (@AskAnshul) November 3, 2016
Pathankot
This is so unfair, Porkis banned all Indian tv channels while we banned only one Pakistani channel for two days.
— divya (@diyavardhan) November 3, 2016