फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी में मची हलचल, इन चार नामों पर शुरू हुई चर्चा

Thu, 13 Jul 2017 10:38 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगरमियां बढ़ती जा रही हैं। अब एनडीए की ओर से मैदान में उतरने के लिए 4 नाम सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नजमा हेपतुल्ला, केशरीनाथ त्रिपाठी, राम नाईक और आनंदीबेन पटेल की ओर से उम्मीदवारी की मांग के बाद बीजेपी में हचलच मच गई है।
विज्ञापन


इससे पहले 18 विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए गोपाल कृष्ण गांधी को सर्वसम्मति से अपना उम्मीदवार चुना लिया। विपक्षी दलों ने संसद भवन में बैठक आयोजित की, जिसमें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह शामिल हुए थे। गौरतलब है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे।

उल्लेखनीय है कि विपक्षी दलों के बीच उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में गोपाल कृष्ण गांधी सहित दलित नेता प्रकाश अंबेडकर का नाम भी चल रहा था लेकिन सभी दलों ने मिलकर पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर गोपाल कृष्ण गांधी नाम पर सहमति जताई। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में विपक्षी दलों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का नाम तय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें