फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA: केंद्र में सरकार गठन से पहले एनडीए के साथी टीडीपी के नेता का बड़ा बयान, बोले- मुस्लिम आरक्षण रहेगा जारी

Fri, 07 Jun 2024 11:37 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

टीडीपी पार्टी जो कि एनडीए की सहयोगी पार्टी है, उसके नेता रविंद्र कुमार ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम आरक्षण जारी रहेगा, इसमें कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
टीडीपी नेता रविंद्र कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण जारी रखेगा, इसमें कोई समस्या नहीं है। टीडीपी ने रविंद्र कुमार ने कहा कि एनडीए की दूसरी बैठक में सहयोगी दलों से कुछ सहायता ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश का पुनर्निर्माण किया जाएगा, क्योंकि यह 25 साल पीछे जा चुका है।
विज्ञापन


मंगलवार को लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इसके बाद एनडीए ने अपने सभी सहयोगी दलों के साथ बैठक की। नई सरकार के गठन के लिए दिल्ली में लगातार बैठक की जा रही हैं। इसी बीच एनडीए के सहयोगी दल टीडीपी ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर बयान जारी किया है। टीडीपी के नेता रविंद्र कुमार ने मुस्लिम आरक्षण के सवाल पर कहा कि हां हम इसे जारी रखेंगे, इसमें कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि आज एनडीए की बैठक भी है, 5 जून को पहली बैठक हो चुकी है, आज दूसरी बैठक है। दूसरी बैठक में एनडीए के सहयोगी दलों से मदद ली जाएगी। इसके बाद फिर एनडीए सांसदों की बैठक भी होगी। 

टीडीपी नेता से अपनी मांगों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि आज अपनी मांगों पर चर्चा करने का मंच नहीं है। लेकिन हम एनडीए का हिस्सा हैं। मांग का कोई सवाल ही नहीं उठता क्योंकि यह गठबंधन चुनाव से पहले का है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जब भी जरूरत होती है, हम केंद्र की सहायता लेते हैं। हम केंद्र की योजनाओं और केंद्र-राज्य सीटों के बंटवारे और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम को भी लेते हैं। बहुत सी चीजें हैं, यह एक सतत प्रक्रिया है, पहली प्राथमिकता यह है कि आंध्र प्रदेश का पुनर्निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश 25 साल पीछे चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें