फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकांपा का आरोप: हमें बदनाम करने की हो रही साजिश, अजित पवार किसी अवैध गतिविधि में लिप्त नहीं

Fri, 02 Jul 2021 08:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई

सार

ईडी ने महाराष्ट्र के एक चीनी मिल को सील किया है। यह राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी बताई जा रही है। इसे लेकर ही राकांपा ने यह आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Ajit Pawar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के घटक दलों में से एक राकांपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उसकी पार्टी और उसके नेताओं की छवि खराब करने की साजिश चल रही है।

विज्ञापन


राकांपा के मुख्य प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने यह बयान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राज्य के उपमुख्यमंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार से कथित रूप से संबंधित एक चीनी मिल को सील करने के एक दिन बाद दिया। मलिक ने कहा कि अजीत पवार और उनके परिवार के खिलाफ जिस तरह से खबरें गढ़ी जा रही हैं वह गलत है। उन्होंने दावा किया कि ईडी ने चीनी मिल को सील कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अजीत पवार और उनके परिवार के सदस्य किसी भी अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं हैं।

सतारा में सील की 65 करोड़ की चीनी मिल
गौरतलब है कि ईडी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) के कथित घोटाले के संबंध में धन शोधन रोधी कानून के तहत सतारा जिले के चिमनगांव-कोरेगांव स्थित 65 करोड़ रुपये से अधिक की चीनी मिल-जंरडेश्वर सहकारी साखर कारखाना को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन


ईडी ने कहा-पवार व उनकी पत्नी से जुड़ी कंपनी मामले में शामिल
ईडी ने यह भी कहा था कि अजीत पवार और उनकी पत्नी से जुड़ी कंपनी इस मामले में शामिल है। इससे पहले, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अजीत पवार और राज्य के एक अन्य मंत्री के खिलाफ मुंबई के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की थी।

अनिल देशमुख भी हैं घेरे में
ईडी ने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ धन शोधन मामले में उनके परिसरों पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने इस सिलसिले में देशमुख के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपों के बाद अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा देने वाले देशमुख ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें