फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Thackeray: NCPCR ने मुंबई पुलिस को भेजा नोटिस, कहा- आदित्य ठाकरे के खिलाफ दर्ज करें FIR, ये है मामला

Mon, 11 Jul 2022 09:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनसीपीसीआर ने कहा कि उसे एक शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि आदित्य ठाकरे ने आरे जंगल को बचाने के लिए अपनी पार्टी के अभियान में कथित तौर पर बच्चों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सोमवार को मुंबई पुलिस से शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आयोग ने कहा कि उसे एक शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि आदित्य ठाकरे ने आरे जंगल को बचाने के लिए अपनी पार्टी के अभियान में कथिततौर पर बच्चों का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


शीर्ष बाल अधिकार निकाय एनसीपीसीआर ने मुंबई पुलिस को जारी एक नोटिस में कहा है कि उसे एक शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुंबई जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने आरे बचाओ प्रदर्शन और राजनीतिक अभियान के लिए शिवसेना की यूथ विंग 'युवा सेना' में नाबालिगों का इस्तेमाल किया। 

आदित्य ठाकरे ने ट्विटर पर लिंक भी साझा किया है जिसमें बच्चों को विरोध प्रदर्शन के हिस्से के रूप में हाथों में तख्तियां पकड़े हुए देखा जा सकता है। एनसीपीसीआर ने कहा कि उपरोक्त को देखते हुए आयोग आपसे अनुरोध करता है कि आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तत्काल जांच की जाए।
विज्ञापन


पहले आयोग हमारी बात सुने: शिवसेना
दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एक पूर्वनिर्धारित कदम के तहत निर्वाचन आयोग का रुख किया और पार्टी चुनाव चिह्न को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े द्वारा की गई किसी भी मांग पर विचार करने से पहले उसे सुनने की अपील की। शिवसेना नेता अनिल देसाई ने हाल में निर्वाचन आयोग को दिए एक पत्र में पार्टी के चुनाव चिन्ह - धनुष और तीर के दावों के मामले में शिवसेना को सुनने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें