फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : NCP के दो कार्यकर्ताओं को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 29 Apr 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदनगर
विज्ञापन
एनसीपी कार्यकर्ता
विज्ञापन

शिवसेना कार्यकर्ताओं को दिन दिहाड़े गोली मारने की घटना के एक महीने बाद ही दोबारा उसी तरह की घटना सामने आई है। इस बार नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के युवा मोर्चे के दो कार्यकर्ताओं को अहमदनगर में गोली मारी गई है। जिन्हें गोली मारी गई है उनमें एनसीपी युवा मोर्चे के जिला महासचिव 29 साल के योगेश रालेभत और 28 साल के राकेश रालेभत हैं। दोनों को शनिवार शाम 6.45 बजे बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मार दी।

विज्ञापन


हमलावर बाइक पर आए और उन्होंने देश में बनी बंदूक से गोलियां चला दी। पुलिस के अनुसार- घटना उस समय घटी जब मृतक जामनेर में स्थित अपनी दुकान के बाहर बैठे हुए थे। उन्हें आठ गोलियां मारी गईं। दोनों को अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। लगभग तीन हफ्ते पहले शिवसेना के कार्यकर्ताओं को भी इसी तरह गोली मारी गई थी।

शिवसेना कार्यकर्ता संजय कोटकर और वसंत थुबे को उस समय गोली मारी गई थी जब दोनों स्कूटर से कहीं जा रहे थे। गोली चलाने के अलावा हमलावरों ने धारदार हथियार से भी उनपर वार किया था। इस मामले में पुलिस ने एनसीपी विधायक संग्राम जगताप सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं। हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह मामला बदले वाला नहीं लगता है। एनसीपी कार्यकर्ता को गोली मारने की घटना के बाद शहर के कई हिस्सों में तनाव फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें