फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश जानना चाहता है गांधी परिवार की चार पीढ़ियों का योगदान : अमित शाह

Sun, 29 Apr 2018 09:27 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कामों पर सवाल उठाते हैं। पर देश उनकी चार पीढ़ियों का योगदान जानना चाहता है।

विज्ञापन

 
उत्तरी कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, पांच साल पहले यूपीए सरकार ने कर्नाटक को 13वें वित्त आयोग के तहत 88 हजार करोड़ रुपये दिए थे। जबकि भाजपा ने 2014 से अब तक 14वें वित्त आयोग में राज्य की हिस्सेदारी 2.19 लाख करोड़ रुपये बढ़ा दी है। भाजपा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के लिए जनसमर्थन मांगते हुए उन्होंने कांग्रेस पर 2008 में कर्नाटक में भाजपा सरकार गिराने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा सरकार सत्ता में आ गई थी, लेकिन कांग्रेस ने साजिशें रच उसे गिरा दिया। मैं यहां अपील करने आया हूं कि आप येदियुरप्पा को पांच साल राज्य में शासन चलाने का मौका दें। हम कर्नाटक को नंबर एक राज्य बना देंगे। हम 2014 के बाद 13 राज्यों में जीत चुके हैं। अब कर्नाटक की बारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें