मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (फाइल)
- फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र की राजनीति में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख और उद्धव ठाकरे के साथ आने को लेकर आयदिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। ऐसे में मनसे गठबंधन और इंडिया गठबंधन के साथ आने के अटकलों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी (एसपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व पुणे महापौर प्रशांत जगताप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राज ठाकरे गठबंधन में शामिल होते हैं, तो यह एक स्वागत योग्य कदम होगा। एएनआईए से बातचीत के दौरान प्रशांत जगताप ने गुरुवार को कहा कि अगर राज ठाकरे इंडिया गठबंधन में शामिल होते हैं, तो यह बहुत अच्छा कदम होगा। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि गठबंधन के सभी नेता इस फैसले का समर्थन करेंगे।
बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर विपक्षी दलों के बीच रणनीति तैयार की जा रही है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कई अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियां शामिल हैं, जो भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।