फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: एनसीपी शरद पवार गुट ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, इस्लामपुर से चुनाव लड़ेंगे जयंत पाटिल

Thu, 24 Oct 2024 06:36 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी शरद पवार गुट ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 45 उम्मीदवारों के नाम हैं। एनसीपी शरद पवार गुट महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल है।
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी शरद पवार ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल इस्लामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं जीतेंद्र अव्हाण मुंब्रा और अनिल देशमुख काटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा रोहित पवार कर्जत जामखेड और रोहिणी खडसे मुक्ताईनगर से चुनाव लड़ेंगीं। पार्टी की पहली सूची में 45 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। 
विज्ञापन

 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बताया कि योगेंद्र पवार बारामती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यहां से महायुति गठबंधन में शामिल एनसीपी अजित गुट के प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार प्रत्याशी हैं। चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना उद्धव ठाकरे ने सोमवार को 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन






महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें