फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCP President : एनसीपी में छंटने लगी धुंध, शरद पवार इस्तेमाल करेंगे वीटो पावर

Fri, 05 May 2023 06:46 AM IST
गुलाम अहमद सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई

सार

एनसीपी के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि शरद पवार ही पार्टी अध्यक्ष बने रहें। शरद पवार के बाद पार्टी में सबसे बड़ा नेता अजीत पवार को माना जाता है। इसलिए पवार समर्थक नेताओं को आशंका है कि शरद पवार के फैसले के बाद अजीत पवार पार्टी अध्यक्ष बनाए जा सकते है।
विज्ञापन
Sharad Pawar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में अध्यक्ष पद को लेकर शुरू अटकलबाजी के बीच शरद पवार दो दिन तक देखो और इंतजार करो की भूमिका में रहे। इन दो दिनों में धीरे-धीरे काफी धुंध छंटने लगी है। उनके भतीजे अजीत और प्रदेश एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी अध्यक्ष पद स्वीकारने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


अजीत पवार और जयंत पाटिल ने भी नकारा अध्यक्ष पद
पार्टी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने पहले ही कहा है कि उनकी अध्यक्ष बनने में दिलचस्पी नहीं है। इससे अब यह संभावना है कि शरद पवार नए फैसले में अपने वीटो पावर का इस्तेमाल करेंगे। शरद पवार के राकांपा अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा के बाद अजीत पवार ही पार्टी के एकमात्र नेता हैं जिन्होंने उनके फैसले का समर्थन किया है।



दल के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि शरद पवार ही पार्टी अध्यक्ष बने रहें। शरद पवार के बाद पार्टी में सबसे बड़ा नेता अजीत पवार को माना जाता है। इसलिए पवार समर्थक नेताओं को आशंका है कि शरद पवार के फैसले के बाद अजीत पवार पार्टी अध्यक्ष बनाए जा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें