कॉग्निजेंट ने कहा, छंटनी सभी विभागों से होगी। कंपनी के अधिकारी ने कहा, भारत में प्रत्येक कंपनी में 10-15% से अधिक कर्मचारी ऑफिस नहीं आते हैं। साथ ही, 30-40% भारतीय आईटी कर्मचारी दूसरे और तीसरे शहरों से हैं।
आईटी कंपनी कॉग्निजेंट अपने 3,500 या एक फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। इससे पहले अप्रैल में एसेंचर ने भी 19,000 को निकालने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
कॉग्निजेंट ने कहा, छंटनी सभी विभागों से होगी। कंपनी के अधिकारी ने कहा, भारत में प्रत्येक कंपनी में 10-15% से अधिक कर्मचारी ऑफिस नहीं आते हैं। साथ ही, 30-40% भारतीय आईटी कर्मचारी दूसरे और तीसरे शहरों से हैं।
अदाणी एंटरप्राइजेज को 722 करोड़ लाभ
अदाणी एंटरप्राइजेज को मार्च तिमाही में 722 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। यह एक साल पहले 304 करोड़ था। राजस्व 25,141 करोड़ से बढ़कर 31,716 करोड़ रहा। पूरे वर्ष में मुनाफा 218% बढ़कर 2,473 करोड़ रहा है। कुल कर्ज 38,320 करोड़ रहा है।
विज्ञापन
टाटा पावर को 939 करोड़ रुपये का फायदा
नई दिल्ली। टाटा पावर का लाभ एक साल पहले 632 करोड़ से 48 फीसदी बढ़कर 939 करोड़ और वित्त वर्ष में मुनाफा 77 फीसदी बढ़कर 3,810 करोड़ रहा है। कंपनी प्रति शेयर दो रुपये का लाभांश देगी। राजस्व 6 फीसदी बढ़कर 12,755 करोड़ रहा है।
एचडीएफसी लि. का मुनाफा 20% बढ़ा
एचडीएफसी लि. का मुनाफा मार्च तिमाही में 20% बढ़कर 4,425 करोड़ रुपये रहा है। राजस्व 35.6 % बढ़कर 16,679 करोड़ रहा है। कंपनी ने प्रति शेयर 44 रुपये लाभांश देने की घोषणा की है। पूरे साल में 16,239 करोड़ मुनाफा रहा है।