फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित पवार की मौत हादसा या साजिश?: भतीजे रोहित पवार के आरोपों के बीच NCP का बड़ा बयान; गहन जांच की मांग

Fri, 13 Feb 2026 06:46 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बारामती में 28 जनवरी को हुए चार्टर्ड विमान हादसे को लेकर अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने कई सवाल खड़े किए थे। अब अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
रोहित पवार के आरोपों पर NCP का बड़ा बयान - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में चार्टर्ड प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। अब इस हादसे से जुड़ी घटनाओं को राजनीतिक रंग देने की कोशिशों पर एनसीपी ने सख्त एतराज जताया है। पार्टी ने साफ कहा है कि ऐसी कोशिशों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने दो दिन पहले कई सवाल खड़े किए थे। इसके बाद एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। परांजपे ने कहा कि 27 जनवरी की घटनाओं को राजनीतिक बनाने की कोशिशों को एनसीपी सिरे से खारिज करती है। लेकिन 28 जनवरी को जो कुछ हुआ, उसके सारे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

रोहित पवार ने अपने प्रेजेंटेशन में दावा किया था कि 27 जनवरी को पूर्वी विदर्भ का एक नेता अजित पवार से कुछ काम लेकर मिला। इसी मुलाकात के बाद अजित पवार को बारामती जाने का प्लान बदलना पड़ा। वे सड़क से जाना चाहते थे, लेकिन अगली सुबह चार्टर्ड फ्लाइट लेनी पड़ी।
विज्ञापन


परांजपे ने कहा कि परिवार सिर्फ खून के रिश्तों तक सीमित नहीं होता। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो 2 जुलाई 2023 को अजित पवार के अलग राजनीतिक रुख अपनाने के बाद उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने याद दिलाया कि अजित पवार ने भाजपा नीत सरकार में शामिल होने का फैसला लिया था, जिससे शरद पवार की पार्टी दो टुकड़ों में बंट गई।

यह महाराष्ट्र की संस्कृति के बिल्कुल खिलाफ
परांजपे ने कुछ नेताओं के हालिया बयानों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इन बयानों से दिवंगत नेता के परिवार और समर्थकों को ठेस पहुंची है। यह महाराष्ट्र की संस्कृति के बिल्कुल खिलाफ है। साथ ही उन्होंने आपत्ति जताई कि अजित पवार के अंतिम संस्कार से पहले ही राजनीतिक बहसें शुरू हो गईं।

गौरतलब है कि रोहित पवार समेत एनसीपी (एसपी) के नेता दावा कर रहे हैं कि अजित पवार पार्टी को फिर से एकजुट करने के मूड में थे और मौत से ठीक पहले इस पर बातचीत चल रही थी। लेकिन एनसीपी के नेताओं ने साफ संकेत दिया है कि वे इस प्रक्रिया को जल्दबाजी में आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं।

हादसे की पूरी जांच की मांग
परांजपे ने बताया कि एनसीपी हादसे की दिन-एक से ही पूरी तरह जांच की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि हर पहलू की पड़ताल होनी चाहिए। क्या यह सिर्फ हादसा था या कोई साजिश। फ्लाइट क्रू में आखिरी मिनट में बदलाव हुआ या नहीं। विमान में कोई तकनीकी खामी तो नहीं थी। सब कुछ खुलकर सामने आना चाहिए। इसके अलावा परांजपे ने बताया कि अजित पवार की पत्नी और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जल्द ही पार्टी के सभी विधायकों से मुलाकात करेंगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद वे वरिष्ठ नेताओं के साथ भी चर्चा करेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अजित पवार विमान हादसा: 'दादा को फ्लाइट बुक करने के लिए मजबूर होना पड़ा', रोहित पवार ने साजिश की आशंका जताई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें