फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Presidential Polls: विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं होंगे शरद पवार, ममता ने की घर जाकर मुलाकात

Tue, 14 Jun 2022 05:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शरद पवार ने कहा है कि वे विपक्षी पार्टियों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि अन्य कई नाम विचाराधीन हैं।  
 
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई में देश को नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। ऐसे में हर किसी की नजर राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर टिकी हुई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि उम्मीदवारों में एनसीपी प्रमुख शरद पवार का भी नाम होगा। इस बीच कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि शरद पवार ने कहा है कि वे विपक्षी पार्टियों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि अन्य कई नाम विचाराधीन हैं।  

विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने सीताराम येचुरी, भाकपा के महासचिव डी. राजा और राकांपा नेताओं प्रफुल्ल पटेल और कई अन्य नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के बाद चर्चा के दौरान शरद पवार ने नेताओं को चुनाव नहीं लड़ने संबंधी अपने फैसले के बारे में बताया। मुलाकात के बाद सीताराम येचुरी ने अपने बयान में कहा कि मुझे बताया गया है कि पवार राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष का चेहरा नहीं होंगे, अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है।

ममता ने की शरद पवार से मुलाकात
इस बीच टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी एनसीपी प्रमुख शरद पवार के  दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची हैं। उन्होंने शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें