फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : कोविड-19 से जंग में एनसीपी नेता ने की पैलेस और बंगला देने की पेशकश

Sun, 06 Sep 2020 09:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
रामराजे नायक-निंबालकर - फोटो : twitter.com/MahaDGIPR
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता रामराजे नायक-निंबालकर ने कोविड-19 केंद्र बनाने के लिए प्रशासन को अपनी दो संपत्तियां देने की पेशकश की है। इन दो संपत्तियों में से एक सतारा जिले के फलटन में स्थित भव्य शाही महल है। निंबालकर ने कोविड सेंटर बनाने के लिए ये संपत्तियां देने की बात कही है।  

विज्ञापन


उन्होंने इसे लेकर सतारा जिला प्रशासन को  एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने बताया, 'हमने सोनगांव में स्थित विक्रम विला और फलटन में स्थित पैलेस मुधोजी मनमोहन रजवाड़ा को कोविड-19 सेंटर बनाने के लिए जिला प्रशासन को पेशकश की है।' विक्रम विला बंगला निंबालकर के रिश्तेदार का है।


निंबालकर ने कहा, 'पैलेस में बहुत कमरे हैं और इसे एक अस्थायी कोविड-19 सेंटर के रूप में बदला जा सकता है। ग्रामीण केंद्रों में मामले बढ़ रहे हैं और बुनियादी ढांचे की कमी है। इसलिए ट्रस्ट की ओर से इन दोनों संपत्तियों को इस काम में लाने के लिए जिला प्रशासन को देने की पेशकश करने का फैसला लिया है।' उन्होंने कहा कि ट्रस्ट महामारी का प्रसार रोकने के लिए अन्य सहायता भी उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें