एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्हें लकवा नहीं, बल्कि बेल्स पाल्सी है। उन्होंने कहा कि मुझे डेढ़ महीने पहले इसका पता चला था। इसने मेरे चेहरे को प्रभावित किया है और अभी भी बोलने में कठिनाई है।
मुंडे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'कुछ चैनलों पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि मुझे लकवा मार गया है। यह हमारे सहयोगी, सहकारिता मंत्री, बाबासाहेब पाटिल के बयान पर आधारित है। दरअसल, मुझे डेढ़ महीने पहले बेल्स पाल्सी होने का पता चला था और इसने मेरे चेहरे को प्रभावित किया है और मुझे अभी भी बोलने में कठिनाई होती है।'
ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'धनंजय मुंडे और करुणा के रिश्ते की प्रकृति विवाहित', कोर्ट ने कहा- वो राहत पाने की हकदार
मुझे कोई नई बीमारी नहीं हुई
मुंडे ने आगे कहा कि मैं अभी भी बेल्स पाल्सी और कुछ अन्य चिकित्सा समस्याओं से पीड़ित हूं। मुझे बोलने में कठिनाई होती है। हालांकि, मुझे कोई नई बीमारी नहीं हुई है।
सरपंच हत्याकांड के चलते मुंडे को देना पड़ा था इस्तीफा
बता दें कि मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को बीड के मासाजोग सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था। कराड की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सदस्यों ने मुंडे के इस्तीफे की मांग की। दबाव में मुंडे को इस्तीफा देना पड़ा।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: धनंजय मुंडे को नहीं मिली राहत; महिला को देना ही होगा गुजारा भत्ता; अदालत ने अपना आदेश रखा बरकरार
पिछले साल दिसंबर में हुई थी सरपंच की हत्या
संतोष देशमुख की पिछले साल 9 दिसंबर को अगवा कर प्रताड़ित करने के बाद हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कथित तौर पर एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली को कोशिश को रोकने का प्रयास किया था। कराड उन आठ लोगों में शामिल हैं, जिन्हें महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन पर मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित वीडियो