फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमें सिर्फ वित्त विभाग चाहिए': एनसीपी ने सीएम फडणवीस से की बड़ी मांग, क्या मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?

Sun, 25 Oct 2026 02:05 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, मुंबई, महाराष्ट्र

सार

एनसीपी (अजित पवार गुट) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर पार्टी के लिए वित्त विभाग की मांग की है। वहीं, नेता छगन भुजबल ने मंत्रिमंडल फेरबदल और दोनों एनसीपी गुटों के विलय की अटकलों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
छगन भुजबल, नेता एनसीपी (अजित पवार गुट) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने रविवार को बताया कि पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर वित्त विभाग की मांग की है। हालांकि, उन्होंने राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों को खारिज कर दिया। जब उनसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के विलय की अटकलों के बारे में पूछा गया, तो भुजबल ने पत्रकारों से कहा कि यह मामला अब बंद हो चुका अध्याय है। बता दें कि एनसीपी नेता और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (जिनका इस साल जनवरी में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था) के पास भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में वित्त विभाग था। फिलहाल वित्त विभाग मुख्यमंत्री फडणवीस के पास है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं: अमित शाह: 'ड्रग कार्टेल के ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे', गृह मंत्री ने बताया क्यों खास है ऑपरेशन ट्राइडेंट

एनसीपी ने मुख्यमंत्री से क्या मांग की?
एनसीपी के प्रतिनिधिमंडल में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल तथा छगन भुजबल शामिल थे। उन्होंने रविवार को सीएम फडणवीस से मुलाकात कर पार्टी के लिए वित्त विभाग आवंटित करने की मांग की। इस मांग के बारे में पूछे जाने पर कि क्या फडणवीस ने कोई आश्वासन दिया है या कोई समय-सीमा तय की है, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भुजबल ने कहा कि कोई निश्चित तारीख नहीं दी जा सकती। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी की मांग को लेकर सकारात्मक थे। वहीं, एनसीपी द्वारा वित्त विभाग के विकल्प के तौर पर कोई और व्यवस्था स्वीकार करने के सवाल पर उन्होंने जोर देकर कहा, हमें सिर्फ वित्त विभाग ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं: केरलम: पूर्व राज्यपाल ने की पीएससी चेयरमैन को हटाने की सिफारिश, राष्ट्रपति को लिखे पत्र क्या आरोप लगाया?

मंत्रिमंडल में फेरबदल पर क्या बोले भुजबल?
मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए भुजबल ने कहा, 'मंत्रियों को बदलने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।' उन्होंने आगे कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल करना पूरी तरह से मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। अपनी पार्टी और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरद पवार) के विलय की अटकलों पर भुजबल ने कहा कि यह मामला अब बंद हो चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'आप लोग बहस शुरू करते हैं और हमें जवाब देना पड़ता है।' बता दें कि एनसीपी (शरद पवार) विपक्षी 'महा विकास अघाड़ी' का हिस्सा है, जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस भी शामिल हैं। पिछले महीने, शरद पवार ने भी कहा था कि उनकी पार्टी सत्ता के लिए किसी अन्य संगठन में विलय नहीं करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें