फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: माढा और नासिक लोकसभा सीट से जुड़े मुद्दे पर NCP की बैठक, अजित पवार ने क्षेत्रीय नेताओं से की चर्चा

Fri, 12 Apr 2024 04:36 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

माढा और नासिक लोकसभा सीटों को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की है। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (फाइल फोटो) - फोटो : X/@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। जिसमें माढ़ा और नासिक लोकसभा सीटों के मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की। अजित गुट गुट की पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे ने कहा कि रामराजे नाइक-निंबालकर के नेतृत्व में सतारा जिले के फलटन और मान-खटव के पार्टी पदाधिकारियों ने माढा सीट पर चर्चा के लिए अजित पवार, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और अन्य नेताओं से मुलाकात की। 
विज्ञापन


अजित पवार के साथ कई नेताओं ने की बैठक 
सत्तारूढ़ सहयोगियों की ओर से निंबालकर के नाम पर विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर सुनील तटकर ने कहा कि माढा सीट के लिए महायुति गठबंधन (शिवसेना, भाजपा और राकांपा को मिलाकर) के उम्मीदवार की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। भाजपा के रंजीत नाइक निंबालकर इससे चुनाव लड़ेंगे, लेकिन इस सीट से जुड़े मुद्दे एक या दो दिन में सुलझ जाएंगे।

नासिक संसदीय क्षेत्र का मुद्दा भी चर्चा में
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय सिंह मोहिते-पाटिल और रामराजे नाइक निंबालकर, जो अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में हैं, ने खुले तौर पर माढा से रंजीत नाइक निंबालकर की उम्मीदवारी का विरोध किया है। तटकरे ने कहा कि बैठक के दौरान नासिक संसदीय क्षेत्र का मुद्दा भी चर्चा में आया।
विज्ञापन


चर्चाओं का दौर जारी है- प्रकाश तटकरे
उन्होंने कहा कि इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों और शेष सीटों पर जहां अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ चर्चा के बाद एक या दो दिन में किया जाएगा। नासिक सीट वर्तमान में सत्तारूढ़ शिवसेना के हेमंत गोडसे के पास है। लेकिन सहयोगी राकांपा अब चुनाव लड़ने को उत्सुक है और वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को मैदान में उतारना चाहती है, जिन्होंने भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें