फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sameer Wankhede in Trouble: समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश, एनसीबी को नहीं मिले आर्यन के खिलाफ ठोस सबूत

Fri, 27 May 2022 05:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में जहाज पर ड्रग्स मिलने के हाईप्रोफाइल मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने के बाद मामले की जांच कर रही एनसीबी के प्रमुख ने बताया कि आर्यन के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले थे। 
विज्ञापन
Sameer Wankhede - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में एक क्रूज जहाज पर मिले ड्रग्स (मादक पदार्थ) के मामले को लेकर एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के प्रमुख एसएन प्रधान ने जानकारी साझा की। प्रधान ने कहा कि सभी जांचों के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि 20 शुरुआती आरोपियों में से 14 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया और छह के खिलाफ नहीं। 

विज्ञापन


प्रधान ने कहा कि 14 लोगों के खिलाफ हमें भौतिक और स्थितिजन्य सबूत मिले हैं। छह के खिलाफ हमें अपर्याप्त सबूत मिले जो उचित संदेह से परे के सिद्धांत को संतुष्ट नहीं करते हैं जिसे सुप्रीम कोर्ट और अन्य अदालतों की ओर से  बार-बार दोहराया गया है। इन छह लोगों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है।

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि व्हाट्सएप चैट की भौतिक पुष्टि होनी आवश्यक है। अदालतों ने यह स्पष्ट किया है कि व्हाट्सएप चैट का अपने आप में कोई महत्व नहीं है। प्रधान ने आगे कहा कि आप व्हाट्सएप पर किसी भी चीज के बारे में बात कर सकते हैं लेकिन अगर भौतिक साक्ष्यों से इसकी पुष्टि नहीं होती है तो यह पूर्ण प्रमाण नहीं है।
विज्ञापन


समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश
उधर समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। यह निर्देश फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से संबंधित ड्रग्स मामले में गलत जांच को लेकर दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि वानखेड़े के फर्जी जाति प्रमाणपत्र के मामले में सरकार पहले की कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें