फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF Station: लद्दाख में भारतीय वायु सेना अड्डे को किया जाएगा अपग्रेड, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने दी हरी झंडी

Fri, 09 Sep 2022 04:45 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में बोर्ड की स्थायी समिति ने 29 जुलाई को एक बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वायु सेना ने अभी तक परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की स्थायी समिति ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य में 508 हेक्टेयर क्षेत्र में लद्दाख में भारतीय वायु सेना के अड्डे को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बोर्ड ने चांगथांग और काराकोरम वन्यजीव अभयारण्यों में नौ और रणनीतिक परियोजनाओं को भी मंजूरी दी, क्योंकि भारत एलएसी के पास रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करना चाहता है।

विज्ञापन


वायु सेना ने पहली बार चीन के साथ सीमा गतिरोध के महीनों बाद 12 दिसंबर, 2020 को स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ को एयर बेस को अपग्रेड करने का प्रस्ताव  पेश किया था। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इसके महत्व को स्वीकार करते हुए राज्य पैनल ने 29 जून को एक बैठक में इसे मंजूरी दी।

भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में बोर्ड की स्थायी समिति ने मंजूरी दी
वायु सेना ने सूचित किया था कि यह एक मौजूदा ऑपरेशनल एयरबेस है और मौजूदा बेस को अपग्रेड करने के लिए मंजूरी मांगी जा रही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में बोर्ड की स्थायी समिति ने 29 जुलाई को एक बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वायु सेना ने अभी तक परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी के लिए आवेदन नहीं किया है। स्थायी समिति ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 40-50 किलोमीटर दूर पूर्वी लद्दाख में माहे फील्ड फायरिंग रेंज (एमएफएफआर) की पुन: अधिसूचना के लिए चांगथांग अभयारण्य से 1259.25 हेक्टेयर भूमि को हटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


एमएफएफआर की पुन: अधिसूचना 2014 से लंबित है। वर्तमान में यह पूरे पूर्वी लद्दाख सेक्टर में एकमात्र फायरिंग रेंज है जहां सभी प्रकार के हथियारों से फायरिंग की जा सकती है। स्थायी समिति ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में तीन प्रमुख सड़क हिस्सों को अपग्रेड करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी - 107.406 हेक्टेयर चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य से टी-सालू चांगचेमो रोड के निर्माण के लिए, खालसर-अघम सड़क के अपग्रेड के लिए काराकोरम वन्यजीव अभयारण्य से 27.5 हेक्टेयर और लेह-चालुनका सड़क अपग्रेड करने के लिए काराकोरम अभयारण्य से 6.875 हेक्टेयर। इसके अलावा दोनों अभयारण्यों में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें