छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ एक नक्सली मारा गया।शुक्रवार को बीजापुर के बसागुंडा पुलिस स्टेशन के नजदीक नक्सल प्रभावित जंगल के इलाके में पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों पर अचानक से हमला बोल दिया।
सीआरपीएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक नक्सली मारा गया। काफी देर तक जवानों और नक्सलियों के बीच गोलाबारी होती रही। बताया गया कि सीआरपीएफ की 168 वां बटालियन की एक संयुक्त टीम और जिला पुलिस बल के सहयोग में बसागुंडा के जंगल में ऑपरेशन चलाया गया था।। पुलिस को छानबीन में मौके से मारे गए नक्सली का शव और भारी मात्रा में हथियार और ग्रेनेड बरामद हुए हैं।