फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब मलिक का ट्वीट: समीर वानखेड़े...क्या आपकी साली ड्रग व्यापार में शामिल है? इस सबूत पर क्या देंगे जवाब

Mon, 08 Nov 2021 09:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नवाब मलिक ने ट्विटर पर लिखा है कि समीर वानखेड़े आपको जवाब देना चाहिए। क्योंकि, आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर पर पुणे कोर्ट में ड्रग व्यापार में लिप्त होने का केस लंबित है। 
विज्ञापन
नवाब मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्यन खान ड्रग केस में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब यह मामला पूरी तरह से समीर वानखेड़े बनाम नवाब मलिक के बीच हो चुका है। नवाब मलिक शुरू से ही एनसीबी अधिकारी पर हमलावर हैं। अब सोमवार को उन्होंने नया खुलासा किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर समीर वानखेड़े की साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर पर ड्रग व्यापार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में पुणे कोर्ट में लंबित चल रहे मामले के सबूत भी पेश किए हैं। 

विज्ञापन


नवाब मलिक ने ट्विटर पर पुणे हाईकोर्ट में लंबित मामले के सबूत पेश करते हुए लिखा है- 

' समीर दाउद वानखेड़े, क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग व्यापार में शामिल है? तुम्हें जवाब जरूर देना चाहिए। क्योंकि, उसका केस पुणे हाईकोर्ट में लंबित है।' इसके साथ ही मलिक ने पेंडिंग केस के सबूत पेश किए हैं। 



रविवार को फोड़ा था ऑडियो बम 
इससे पहले नवाब मलिक ने ऑडियो बम फोड़ा था। अपने ट्विटर पर रविवार को एनसीपी नेता ने एक ऑडियो जारी किया था। उनका दावा था कि इस ऑडियो में बात करने वाले दो लोगों में एक स्टेलिन डिसूजा है तो दूसरा एनसीबी अधिकारी है। स्टेलिन डिसूजा का नाम इस मामले में तब सामने आया था, जब प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि किरण गोसावी और स्टेलिन के बीच आर्यन खान मामले में 25 करोड़ की रिश्वत की बात हुई है। इसमें आठ करोड़ रुपये समीर वानखेड़े को दिए जाने हैं। 

विज्ञापन


आर्यन खान का अपहरण करने का लगाया था आरोप 
नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि आर्यन खान ड्रग मामला पूरी तरह से फिरौती और अपहरण का मामला है। उन्होंने कहा था कि समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के बेटे से फिरौती वसूलने के लिए उनके अपहरण की साजिश रची थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें