महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने सोमवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि एनसीपी के 12 विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं उन्होंने दावा किया 2019 से पहले भाजपा में शामिल होने वाले विधायक दोबारा से पार्टी में लौटने को आतुर हैं, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है, इस बारे में जल्द ही जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।