वाइस एडमिरल बिमल वर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने उनको प्राथमिकता न देकर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किए जाने के खिलाफ सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल में दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया है। वाइस एडमिरल बिमल वर्मा के वकील ने अपील दायर करने की स्वतंत्रता के साथ ये केस वापस ले लिया।
बता दें कि सोमवार को वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने उनको प्राथमिकता न देकर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किए जाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल में दायर अपनी याचिका में वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने कहा है कि वो वाइस एडमिरल करमबीर सिंह से सीनियर हैं और उनको नौसेना प्रमुख पद के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी।
23 मार्च को वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की गई थी। रक्षा मंत्रालय की तरफ से ये जानकारी दी गई थी। एडमिरल करमबीर सिंह एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे जो मई के अंत में रिटायर हो रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ने मेरिट आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए यह चयन किया है और पद के लिए वरिष्ठतम अधिकारी की नियुक्ति की जाने वाली परंपरा नहीं अपनाई। सूत्रों ने बताया कि अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल विमल वर्मा इस शीर्ष पद के दावेदारों में से एक थे। वह सिंह से वरिष्ठ हैं।
आपके लिए खास
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा वाइस एडमिरल करमबीर सिंह से वरिष्ठ हैं। उनका मानना था कि सीनियर होने के नाते उनको नौसेना का प्रमुख बनाया जाए। हालांकि, सरकार ने मेरिट आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए यह चयन किया है और पद के लिए वरिष्ठतम अधिकारी की नियुक्ति की जाने वाली परंपरा नहीं अपनाई।
कृपया हमारी खबरों पर अपना फीडबैक नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर दें और बताएं कि समाचार जगत से जुड़ी कौन सी खबर आप पढ़ना चाहते हैं। हम आपके फीडबैक के अनुसार खबरों को प्रस्तुत करेंगे।