फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, लिखा- क्या आप भ्रष्टाचार पर बहस से डरते हैं?

Tue, 09 Apr 2019 02:33 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार पर मुझसे बहस करने से डरते हैं। राहुल ने ट्वीट किया, "प्रिय प्रधानमंत्री, क्या आप भ्रष्टाचार पर मुझसे बहस करने से डरते हैं? 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने आगे लिखा कि अगर आप भ्रष्टाचार पर मुझसे बहस करने से डरते हैं तो मैं इसे और आसान बना सकता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि इसे खुली किताब वाला इम्तिहान बना देते हैं ताकि आप तैयारी कर सकें। इसके साथ ही राहुल गांधी ने तीन चीजें लिखीं। इनमें उन्होंने राफेल को अनिल अंबानी और नोटबंदी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से जोड़ा। इसके अलावा नीरव मोदी का जिक्र भी किया।



गौरतलब है कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हमलावर रुख अपना रहे हैं। 'चौकीदार चोर है' नारे के जरिए राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इससे पहले भी वह प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें