फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना प्रमुख का तंजानिया दौरा: 'AIKEYME' अभ्यास से मजबूत होंगे भारत-अफ्रीका सैन्य संबंध, कल होगा शुभारंभ

Sat, 12 Apr 2025 02:24 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तंजानिया में रविवार से भारत और दक्षिण अफ्रीका के समुद्री जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए युद्धभ्यास 'AIKEYME' की शुरुआत होने जा रहा है। इसके लिए आज से पांच दिनों तक नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी तंजानिया के दौरे पर रहेंगे।  
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शनिवार से तंजानिया की पांच दिन की यात्रा शुरू की। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और अफ्रीकी देशों की नौसेनाओं के बीच होने वाले बड़े युद्धाभ्यास 'AIKEYME' में भाग लेना और उसे देखना है। अफ्रीका-भारत प्रमुख समुद्री जुड़ाव के लिए 'AIKEYME' नाम का यह अभ्यास रविवार 13 अप्रैल से तंजानिया के दार-एस-सलाम में शुरू हो रहा है। इसका आयोजन भारतीय नौसेना और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स मिलकर कर रहे हैं।

बता दें कि यह अभ्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ग्लोबल साउथ' के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत करने की नई पहल का हिस्सा है। जहां पीएम मोदी ने हाल ही में मॉरीशस दौरे में 'महासागर' (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) विजन की बात कही थी।

ये भी पढ़ें:- Tamil nadu: 'प्रदेश के लोग विश्वासघाती गठबंधन को बर्दाश्त नहीं करेंगे', AIADMK-भाजपा गठबंधन पर बरसे स्टालिन

विज्ञापन


दोनों देशों की बीच समुद्री सहयोग को मजबूती पर जोर

नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी 12 से 16 अप्रैल तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर देंगे। नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया है कि एडमिरल त्रिपाठी की यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की मजबूत रक्षा साझेदारी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें:- SIT: आईएएस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित, नगालैंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अभ्यास में अन्य अफ्रीकी देश भी लेगें हिस्सा

विज्ञापन

छह दिन तक चलने वाले इस अभ्यास में भारत और तंजानिया के अलावा कई अफ्रीकी देश जैसे कोमोरोस, जिबूती, इरिट्रिया, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका भी हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास का मकसद समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है। इसमें समुद्री डकैती, तस्करी और अवैध मछली पकड़ने जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सूचनाएं साझा करना और निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाना शामिल है।अधिकारियों का कहना है कि 'AIKEYME' अभ्यास से भारत और अफ्रीकी देशों के बीच समुद्री सहयोग और ज्यादा गहराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें