फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: नौसेना ने अपने अड्डों, इकाइयों व पोतों के आसपास तीन किमी तक ड्रोन उड़ाने पर लगाई पाबंदी

Fri, 09 Jul 2021 04:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ड्रोन हमलों व इनके दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए नौसेना ने ऐहतियाती कदम उठाया है। जम्मू कश्मीर में ऐसे हमले के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है।
 
विज्ञापन
ड्रोन हमला - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौसेना ने अपने अड्डों, नौसैनिक इकाइयों व अन्य परिसंपत्तियों के तीन किलोमीटर के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला ऐहतियात के तौर पर लिया गया है।  हाल ही में जम्मू-कश्मीर में वायुसेना के अड्डे पर ड्रोन से हमला किया गया था। हालांकि इससे बहुत बड़ी क्षति नहीं हुई थी, लेकिन ड्रोन से आतंकी हमले का देश में यह पहला वाकया था। इसके बाद से देशभर में रक्षा प्रतिष्ठानों को सतर्क कर दिया गया है। 

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि नौसेना ने नौसैन्य अड्डे, नौसैन्य इकाई और नौसेना संपत्तियों के तीन किलोमीटर के दायरे में ड्रोन जैसी गैर-पारंपरिक हवाई वस्तुओं की उड़ान पर रोक लगा दी है। 
 


उड़ाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

प्रवक्ता ने कहा कि ‘‘आरपीए (रिमोट संचालित उड़ान प्रणाली) समेत किसी भी गैर-पारंपरिक हवाई वस्तु पर इस रोक का उल्लंघन करने पर उन्हें नष्ट या जब्त कर लिया जाएगा और इसके अतिरिक्त संचालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 121, 121ए, 287, 336, 337 और 338 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। पिछले महीने जम्मू में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर ड्रोन हमले के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। हमले में वायु सेना के दो कर्मी घायल हो गए थे। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल देश के लिए एक नए सुरक्षा खतरे की शुरुआत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें