फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों के लिए घोषित नवरात्रि की छुट्टियों को रद्द किया

Thu, 06 Jun 2019 06:49 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विजय रुपाणी
विज्ञापन
गुजरात सरकार ने नवरात्रि के मौके पर राजकीय और संबद्ध स्कूलों तथा कॉलेजों के लिए घोषित आठ दिनों की छुट्टी को गुरुवार को रद्द कर दिया। सरकार ने स्व-वित्तपोषित स्कूलों के विरोध के बाद यह निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने पहली बार पिछले साल नवरात्रि पर छुट्टियों की घोषणा की थी। इस साल भी राज्य सरकार ने 30 सितंबर से सात अक्टूबर के बीच आठ दिनों की छुट्टी की घोषणा की थी। 

कई स्कूलों के प्रबंधन ने छुट्टियों का विरोध किया था। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में गुजरात बोर्ड के स्कूलों और कॉलेजों के लिए पहले घोषित छुट्टियों को रद्द करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चूड़ासामा ने गांधीनगर में कहा कि व्यापक विचार-विमर्श के बाद और विभिन्न तबकों से मिले ज्ञापनों के मद्देनजर नवरात्रि की छुट्टियां नहीं देने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने बैठक की अध्यक्षता की।

कई निजी स्कूलों ने यह कहते हुए आशंका जतायी थी कि इस कदम से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी, खासकर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए। 

बता दें कि यह छुट्टी सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर लागू नहीं थी। 

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध कई स्व-वित्तपोषित स्कूलों ने भी राज्य सरकार के आदेश की अवहेलना की थी और पिछले साल अपने अकादमिक कैलेंडर का पालन किया था।

गुजरात में स्व-वित्तपोषित स्कूलों के महासंघ के अध्यक्ष दीपक राजगुरु ने मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की छुट्टी की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें