फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान के शपथ ग्रहण में जाएंगे सिद्धू, कहा- खान साहब चरित्रवान इंसान हैं

Thu, 02 Aug 2018 06:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर से नेता बने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पकिस्तान जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि इमरान खान चरित्रवान इंसान हैं और उनका न्योता मिलना सम्मान की बात है।

विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि यह बेहद सम्मान की बात है और मैं न्योता स्वीकार करता हूं। गुणवान व्यक्ति की प्रशंसा की जाती है, शक्तिशाली व्यक्ति से डरा जाता है लेकिन चरित्रवान इंसान पर भरोसा किया जाता है। खान साहब चरित्रवान इंसान हैं। उनपर भरोसा किया जा सकता है। खिलाड़ी संपर्क बनाते हैं और रूकावटों को हटाते हैं और लोगों को जोड़ते हैं।

ये भी पढे़ेंः इमरान के शपथग्रहण में आमिर खान, सुनील गावस्कर, सिद्धू और कपिल देव को न्योता, 11 अगस्त को ताजपोशी
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) हाल ही में हुए आम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। बताया जा रहा है कि इमरान खान आने वाली 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें