फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू जी अपने दोस्त ‘इमरान भाई’ को समझाएं आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करें : दिग्विजय

Wed, 20 Feb 2019 05:54 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इमरान खान- नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर दिए बयान के कारण सिद्धू की काफी आलोचना हो रही है और उनकी टीवी शो से भी चैनल ने छुट्टी कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर अपनी पार्टी के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अपने दोस्त को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए समझाएं। 

विज्ञापन


उन्होंने कश्मीर की समस्या के समाधान के लिए सभी पार्टियों को एकजुट होकर रोडमैप बनाने की बात कही। मंगलवार को दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने सिद्धू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा ‘नवजोत सिंह सिद्धू जी अपने दोस्त इमरान भाई को समझाएं। उसकी वजह से आपको गाली पड़ रही है।’

अपने ट्वीटों पर उन्होंने मोदी के समर्थकों पर भी निशाना साधा। ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा, ‘मुझे पता है कि मोदी भक्त ट्रोल करेंगे, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। इमरान खान को एक क्रिकेटर के तौर पर मैं पसंद करता हूं, लेकिन मुस्लिम कट्टरपंथियों और आईएसआई समर्थित गुटों का समर्थन कर रहे हैं। मैं इस पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं।’
विज्ञापन


इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने इमरान खान को चुनौती देते हुए लिखा, कुछ साहस दिखाइए और स्वघोषित आतंकी सरगनाओं हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौंपिए। आप ऐसा कर न सिर्फ पाकिस्तान को आर्थिक संकट से निकालने में सक्षम होंगे, बल्कि नोबेल शांति पुरस्कार के भी प्रबल दावेदार बन जाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने कश्मीर के छात्रों और स्थानीय नागरिकों को उत्पीड़ित नहीं करने की अपील करते हुए कहा, एक भारतीय के तौर पर क्या हम कश्मीरी छात्रों और कश्मीरी व्यापारियों को पूरे देश में परेशान करना नहीं छोड़ सकते हैं? क्या हम ऐसा कश्मीर चाहते हैं जिसमें कश्मीरी ही न हों? एक राष्ट्र के तौर पर हमें अपना विकल्प चुनना ही होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें