फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेजस' खारिज, अब नौसेना खरीदेगी 57 बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान

विज्ञापन
तेजस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
स्वदेश निर्मित ‘तेजस’ को काफी भारी बताते हुए खारिज करने के बाद नौसेना ने अपने विमान वाहक पोत के लिए 57 बहुद्देश्यीय लड़ाकू विमान खरीदने को लेकर सूचनाएं मंगाई हैं। ‘तेजस’ स्वदेश निर्मित हल्का लड़ाकू विमान है।
विज्ञापन


नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने पिछले महीने कहा था कि मौजूदा हल्का लड़ाकू विमान तेजस नौसेना के विमान वाहक पोत की जरूरत के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा था कि नौसेना इसके विकास का समर्थन करना जारी रखेगा लेकिन साथ साथ हम कहीं और से भी विमान मंगाएंगे, जो विमानवाहक पोत से उड़ान भर सके।

‘रिक्वेस्ट फॉर इनफॉरमेशन’ 17 जनवरी का है। इसमें कहा गया है कि विमान दिन और रात में उड़ान भरने में सक्षम हों, हर मौसम वाले हों, कई भूमिकाएं निभा सकने वाले हों, हवा से सतह पर मार करने में सक्षम हो, हवा में ईंधन भरने में सक्षम हो आदि। कंपनियों को मई तक प्रतिक्रिया देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें