राष्ट्रीय युवा संस्थापन द्वारा 28 से 30 मई तक अंतरराष्ट्रीय योग ई-कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उदघाटन 28 मई को श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि करेंगे। इस मौके पर स्वामी गोविंद देव गिरि, स्वामी चिदानंद सरस्वती विशिष्ट अतिथि होंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय योग ई-कॉन्क्लेव के सचिव हिमांशु पांडेय ने बताया कि 28 मई को उद्धाटन होगा। दूसरे दिन 29 मई को शाम 7.30 बजे भारतीय योग संघ के अध्यक्ष डॉ. एचआर नागेंद्र और सीएमएस स्कूल के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी विशिष्ट अतिथि होंगे। तीसरे दिन 30 मई को समापन सत्र में शाम 7.30 बजे डॉ. स्वामी सत्यप्रकाश मुख्य अतिथि और महात्मा कृष्णानंद विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम का कवरेज इस लिंक पर देखा जा सकता है-https://www.facebook.com/nyflucknow