फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक रोधी अभियानों से निपटने के लिए एनएसजी कमांडो रोजाना करेंगे योग

Wed, 31 Jan 2018 10:12 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के ब्लैक कैट कमांडो को आतंक रोधी और हाईजैक अभियानों से निपटने के लिए खास तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इन खास परिस्थितियों का सामना करने और जवानों को मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए योग करवाने के साथ मनोवैज्ञानिक परीक्षणों से भी गुजरना होगा।

विज्ञापन


एनएसजी द्वारा तैयार ब्लूप्रिंट के अनुसार, केंद्रीय सुरक्षा बल ने पहली बार कमांडो के नियमित प्रशिक्षण में योग को शामिल किया गया है। विभिन्न योगासनों को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से शारीरिक स्वास्थ्य तो बेहतर रहेगा ही मानसिक चुस्ती भी बढ़ेगी। 

एनएसजी ने ब्लैक कैट कमांडो के व्यक्तित्व के चौमुखी विकास लिए नियमित रूप से मानसिक परीक्षण कराए जाने पर भी बल दिया है। इस बार सभी कमांडो की नियुक्ति होते ही उनसे मनोवैज्ञानिक स्क्रीनिंग परीक्षण (पीएसटी) कराया गया। इसके लाभ को देख एनएसजी चाहती है कि नियमित रूप से यह मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराए जाएं। सुरक्षा बल जल्द ही इस काम के लिए एक मनोवैज्ञानिक को नियुक्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें