फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान अंडर-19 टीम को चाहिए राहुल द्रविड जैसा महान कोच'

Wed, 31 Jan 2018 09:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : File
विज्ञापन
पाकिस्तान की अंडर-19 टीम को टीम इंडिया के हाथों मिली 203 रन की शर्मनाक हार के बाद उसकी हर जगह किरकिरी हो रही है। पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी अपने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद खफा नजर आ रहे हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने राहुल द्रविड की कोचिंग की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि पाक टीम को भी उनके जैसे कोच और मेंटर की जरुरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तानी युवा खिलाड़ियों के खेल में निखार लाना है तो उन्हें राहुल जैसा कोच चाहिए। राजा ने कहा कि सेमीफाइनल में भारत के हाथ मिली हार के अंतर को देखकर मैं हैरान हूं। मैं जानता था कि दवाब की स्थिति में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 

राजा ने कहा कि मैं कई भारतीय खिलाड़ियों के खेल को देखकर काफी प्रभावित हुआ हूं। टीम इंडिया के पास शुभमन गिल जैसे शानदार बल्लेबाज हैं और खिलाड़ियों को बड़े मंच के लिए तैयार करने के लिए राहुल द्रविड का योगदान शानदार है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी द्रविड से न केवल क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं बल्कि खुद को कैसे पेश करें और क्रिकेट के बारे में अपनी सोच को कैसे बड़ा करने जैसी बातें भी सीख रहे हैं। 

बता दें कि द्रविड की कोचिंग में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में खेली जा रही अंडर-19 वर्ल्ड कप में अबतक एक भी मैच नहीं हारा है और अब उसका फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होना है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें