फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता: पंचायत राज दिवस में भी कोरोना पर चर्चा, पीएम मोदी बोले- बनें अपने गांवों के पहरेदार, हर हाल में रोकें संक्रमण

Sat, 24 Apr 2021 01:44 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने कहा कि आप सबने पिछली बार भी कोरोना को गांव तक पहुंचने से रोका था, इस बार फिर से गांवों की पहरेदारी करने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर कोरोना को गांव तक पहुंचने से रोकना ही होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंचायती राज दिवस का ये दिन ग्रामीण भारत के नवनिर्माण के संकल्पों को दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। ये दिन हमारी ग्राम पंचायतों के योगदान और उनके असाधारण कामों को देखने, समझने और उनकी सराहना करने का भी दिन है। इस दौरान महामारी पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सबने पिछली बार भी कोरोना को गांव तक पहुंचने से रोका था, इस बार फिर से गांवों की पहरेदारी करने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर कोरोना को गांव तक पहुंचने से रोकना ही होगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वामित्व योजना के अंतर्गत ई-संपत्ति कार्डों के वितरण का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने पंचायती राज दिवस के मौके पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 भी दिए। इस मौके पर 9 राज्यों के लगभग 5200 गांवों के 4.09 लाख संपत्ति मालिकों को उनके ई-संपत्ति कार्ड दिए गए। 

पीएम बोले, कोरोना को गांव तक नहीं पहुंचने देना है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पंचायतों को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल पहले जब हम पंचायती राज दिवस के लिए मिले थे, तब पूरा देश कोरोना से मुकाबला कर रहा था। तब मैंने आप सभी से आग्रह किया था कि आप कोरोना को गांव में पहुंचने से रोकने में अपनी भूमिका निभाएं। आप सभी ने बड़ी कुशलता से, ना सिर्फ कोरोना को गांवों में पहुंचने से रोका बल्कि गांव में जागरुकता पहुंचाने में भी बहुत अहम भूमिका निभाई। इस साल भी हमारे सामने चुनौती गांवों तक इस संक्रमण को पहुंचने से रोकने की है। हम सबको मिलकर कोरोना को गांव तक पहुंचने से रोकना ही होगा। 
विज्ञापन


पीएम बोले- गांव के हर व्यक्ति को लगे कोविड टीका
पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों को सुनिश्चित करना होगा कि जो भी गाइडलाइंस समय-समय पर जारी होती हैं, उनका पूरा पालन गांव में हो। पिछली बार सिर्फ बचाव कर रहे थे, इस बार हमारे पास वैक्सीन का सुरक्षा कवज भी है, इसलिए हमें सारी सावधानियों का पालन भी करना है और ये भी सुनिश्चित करना है कि गांव के हर एक व्यक्ति को वैक्सीन की दोनों डोज लगे।

विज्ञापन

कोई परिवार भूखा ना सोए, यह भी हमारी जिम्मेदारी

पंचायत राज दिवस पर मोदी ने कहा कि इस मुश्किल समय में कोई भी परिवार भूखा ना सोए, ये भी हमारी जिम्मेदारी है। कल ही भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन देने की योजना को फिर से आगे बढ़ाया है। मई और जून के महीने में देश के हर गरीब को मुफ्त राशन मिलेगा। इसका लाभ 80 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को होगा। इस पर केंद्र सरकार 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी।

पंचायतों को दिए गए ये पुरस्कार
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के तहत 224 पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, 30 ग्राम पंचायतों को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, 29 ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार, 30 ग्राम पंचायतों को बच्चों के अनुकूल ग्राम पंचायत पुरस्कार और 12 राज्यों को ई-पंचायत पुरस्कार दिए गए। पीएम मोदी ने सभी पुरस्कृत पंचायतों के बैंक खातों में पुरस्कार राशि ट्रांसफर की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें