फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 साल बाद ऑल इंडिया रेडियो का राष्ट्रीय चैनल बंद, 5 ट्रेनिंग एकेडमी पर भी लगेगा ताला

Sat, 05 Jan 2019 08:25 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
all india radio - फोटो : all india radio
विज्ञापन

सरकारी प्रसारणकर्ता प्रसार भारती ने ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के राष्ट्रीय चैनल के 31 साल के सफर पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया है। लागत में कटौती के उपायों के तहत राष्ट्रीय चैनल का प्रसारण बंद करने के साथ ही लखनऊ समेत 5 शहरों की क्षेत्रीय ट्रेनिंग एकेडमी भी बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया रेडियो के महानिदेशक की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रसार भारती की तरफ से 24 दिसंबर, 2018 को भेजे गए निर्देश के मुताबिक राष्ट्रीय चैनल के अलावा लखनऊ, अहमदाबाद, हैदराबाद, शिलांग और तिरुवनंतपुरम की क्षेत्रीय ब्रॉडकास्टिंग व मल्टीमीडिया एकेडमी (आरएबीएम) को तत्काल प्रभाव से बंद किया जा रहा है।

इन 5 आरएबीएम और राष्ट्रीय चैनल में नागपुर व टोडापुर आदि जगह तैनात स्टाफ को संगठन की आवश्यकता के आधार पर तैनाती दी जाएगी। आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय चैनल के आर्काइवल महत्व वाले कार्यक्रमों को दिल्ली स्थित सेंट्रल आर्काइव्स को भेजने का आदेश दिया गया है, जिससे उनका डिजिटलीकरण करने के साथ ही भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित भी किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें