इस दौरान देब ने हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने को कहा। इसमें खिलाड़ियों से सहयोग भी मांगी। सभी खिलाड़ियों ने इस अभियान की तारीफ की।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रविवार को हरियाणा के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। दिल्ली स्थित अपने आवास पर उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैठक की। इस दौरान देब ने हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने को कहा। इसमें खिलाड़ियों से सहयोग भी मांगी। सभी खिलाड़ियों ने इस अभियान की तारीफ की। कहा कि युवाओं में नशे के बढ़ते लत को खत्म करना प्रत्येक नागरिक का फर्ज है। इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों ने की मुलाकात
देब से मिलने वालों में ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया, एशियन खेल में स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट, हॉकी में ओलंपिक मेडल धारक सुमित, एशियन खेल में कबड्डी में स्वर्ण विजेता सुरेंद्र नाडा, अर्जुन अवार्ड धारक कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल, कुश्ती में एशिया चैंपियनशिप स्वर्ण विजेता सुनील कुमार, कुश्ती में एशिया मेडल धारक ज्ञानेंद्र दहिया, रेसलिंग में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण विजेता सुधीर पारा, कुश्ती में एशिया मेडलिस्ट जितेंद्र कुमार , राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कुश्ती में पदक विजेता संगीता फोगट शामिल रहे। इनके अलावा भी कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से उन्होंने मुलाकात की।