ऐ दिल है मुश्किल फिल्म की रिलीज से संकट के बादल छंटने के बाद MNS की बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कड़ी निंदा की है। शाह ने कहा कि उनके (मनसे) लिए बॉलीवुड एक आसान टारगेट है। वे फिल्में देखने से ज्यादा उन्हें टारगेट करने में एन्जॉय करते हैं।
शाह एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर बॉलीवुड फिल्म निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा के साथ मौजूद थे। बॉलीवुड के इस कलाकार ने कहा कि हमने पाकिस्तान के साथ अपने कूटनीतिक रिश्ते अभी खत्म नहीं किए हैं, न ही हम युद्ध की स्थिति में हैं और न ही हमने अपने बॉर्डर्स को सील किया है।
नसीरुद्दीन ने आगे कहा कि उन्हीं लोगों को निशाना बनाया जाता है जो प्यार और सौहार्द फैलाना चाहते हैं। शाह ने कहा कि मैं करण जौहर का फैन नहीं हूं, लेकिन जो कुछ भी फिल्म को लेकर हो रहा है उसके बाद तो अब मैं ये फिल्म जरूर देखूंगा।