फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nasik Water Crisis : नासिक के गांव में पानी की किल्लत से हाहाकार, जान की बाजी लगाकर कुएं में जा रहे लोग, निकल रहा गंदा पानी

Sun, 05 Jun 2022 12:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

नासिक के गांव में जलस्तर कुएं की दीवार से नीचे चला गया है। पानी निकालने के लिए लोग जान की बाजी लगाकर गहरे कुएं में उतर रहे हैं। बावजूद इसके वहां से भी गंदा पानी निकल रहा है।
विज्ञापन
नासिक के गांव में जलसंकट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी के बीच महाराष्ट्र के नासिक में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए घर से चार किलोमीटर दूर तक की दूरी तय कर रहे हैं। इसके बाद जान की बाजी लगाकर गहरे कुएं में जा रहे हैं। लेकिन वहां से भी मटमैला पानी निकल रहा है।  इसका एक वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी 'एएनआई' ने वीडियो जारी किया है जिसमें दिख रहा है कि जलस्तर कुएं की दीवार से नीचे चला गया है। पानी निकालने के लिए लोग गहरे कुएं में उतर रहे हैं। बावजूद इसके वहां से भी गंदा पानी निकल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी निकालने के लिए पहले एक शख्स काफी नीचे उतरता है और फिर इसके बाद महिलाएं पानी को ऊपर खींचती हैं। 

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों को निकाले गए गंदे पानी को कपड़े से छानना पड़ता है ताकि यह पीने  लायक हो सके। यह कुंआ नासिक के चिचलेखैरे गांव में मौजूद है। 
विज्ञापन


जलसंकट को लेकर एक महिला ने बताया कि एक महीना हो गया है, गांव में पानी नहीं है। पानी की पूर्ति के लिए हम बहुत दूर से पानी लाते हैं। हमारी सरकार से मांग है कि हमें पानी की सुविधा प्रदान की जाए। 

खबरों के मुताबिक इससे पहले हाल ही में नासिक जिले के ही एक दूसरे गांव में पानी के भीषण संकट को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया था। नासिक में ऐसे कई गांव हैं जहां पानी ने हाहाकार मचा रखा है। तेज गर्मी ने लोगों की पानी की समस्या को और गहरा कर दिया है।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें