फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश की कमी होगी पूरी! 'करेंसी नोट प्रेस' ने RBI को भेजे 500 के 50 लाख नए नोट

Sun, 13 Nov 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
कैश निकालने के लिए पूरे देश में एटीएम के बाहर लाइन में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। नासिक के करेंसी नोट प्रेस ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को 500 रुपये के नए नोटों की पहली सप्लाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि करेंसी नोट प्रेस ने 50 लाख 500 रुपये के नोट पहले ही भेज दिए हैं। इसके अलावा बुधवार तक 50 लाख और 500 रुपये के नोट आरबीआई को सौंपे जाएंगे। 

इसके साथ ही करेंसी नोट प्रेस 20, 50 और 100 रुपये के नोट भी बड़ी संख्या में प्रिंट करती है। बता दें कि नासिक स्थित करेंसी नोट प्रेस सिक्योरिटी प्रिटिंग और मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की नौ शाखाओं में से एक है, जो करेंसी छापती है। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात से केंद्र सरकार ने 500 और एक हजार रुपये के नोटों को अमान्य कर दिया था और 500 और 2000 रुपये के नए नोटों को जारी किया गया है। हालांकि 2000 रुपये के नए नोट पहले ही बाजार में आ गए हैं, जबकि 500 रुपये के नए नोट अभी तक बाजार में जारी नहीं हुए हैं। 

 
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले शुरू हुई नोटों की छपाई

फाइल फोटोः RBI गवर्नर उर्जित पटेल
सूत्रों ने कहा कि आरबीआई पहले ही 2000 और 500 रुपये के नए नोट कर्नाटक के मैसूर और पश्चिम बंगाल के सलबोनी स्थित प्रिंटिंग प्रेस में नोट छपवा चुका है। इसके अलावा नासिक और मध्य प्रदेश के देवास स्थित प्रिटिंग प्रेस में भी 500 रुपये के नोटों की छपाई चल रही है। 

सूत्रों के मुताबिक करेंसी नोट प्रेस को मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक 400 मिलियन (40 करोड़) 500 रुपये के नोट छापने का टारगेट दिया गया है। इन नोटों की छपाई दो सप्ताह पहले शुरू हुई है। 

सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की 9 प्रिंटिंग प्रेसों में आरबीआई के लिए करेंसी छापने का काम किया जाता है। इनमें से दो-दो प्रेसें नासिक और हैदराबाद में है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, नोएडा, देवास और होशंगाबाद में एक-एक प्रिंटिंग प्रेस है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें